Saturday, August 1, 2026
Homeमेरठकरंट की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली घर...

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली घर पर शव रखकर किया हंगामा

मेरठ। शनिवार की सुबह सरधना थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं, उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के शव को बिजली घर में रखकर घंटों हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम और अधिकारियों ने आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन देते हुए हंगामा शांत किया।
जानकारी के मुताबिक राधना गांव निवासी 23 वर्षीय अमन सैनी पुत्र ज्ञान सिंह शनिवार की सुबह अपने छोटे भाई वंश के साथ खेत में गन्ने की ट्रॉली भरने गया था। बताया जाता है इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर दोनों भाइयों पर गिर गया। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वंश गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अमन के शव को राधना बिजली घर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के बाद भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम, एसडीएम मवाना उदित नारायण सेंगर मौके पर पहुंचे। संगीत सोम ने अपनी तरफ से पीड़ित परिवार को एक लाख की आर्थिक मदद की। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने साढ़े छह लाख की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया। लगभग पांच घंटे चले हंगामे के बाद पूर्व विधायक के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments