-
नदीम चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ दिया धरना
मेरठ।समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी सैकड़ो कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठकर गए। राज्यसभा सांसद गांव कपसाड़ के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे राज्यसभा सांसद को काशी टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना-प्रदर्शन किया। सिवाल खास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता नदीम चौहान ने कहा,जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।तब तक समाजवादी पार्टी न्याय की इस लड़ाई को लड़ती रहेगी। भाजपा सरकार में बहन बेटियों की सुरक्षा नहीं हो रही हैं। पुलिस द्वारा शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया गया। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी न्याय की इस लड़ाई को लड़ती रहेगी।

