Friday, October 16, 2026
Homeदेशभारतीय तटरक्षक बल के 50वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी, नितिन गडकरी...

भारतीय तटरक्षक बल के 50वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी, नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 01 फरवरी । भारतीय तटरक्षक बल के 50वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तटरक्षक बल के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी वीरता, समर्पण और समुद्री सुरक्षा में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने देश के समुद्री तटों की रक्षा में एक मजबूत ढाल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। समुद्री सुरक्षा, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा में तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता सराहनीय है।
केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी ने तटरक्षक बल के जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल के वीर जवान राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भारतीय तटरक्षक बल के 50वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण की रक्षा में तटरक्षक बल की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने ‘वयम रक्षामः’हम रक्षा करते हैं, के आदर्श वाक्य का उल्लेख करते हुए जवानों के साहस, बलिदान और सेवा भावना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments