गुवाहाटी, 02 फरवरी। असम के उदालगुड़ी जिले में सोमवार की देर शाम को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।
मिली जानकारी के अनुसार, असम के उदालगुड़ी जिले में 05 बजकर 40 मिनट 55 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गयी। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गयी।
भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी जिले में 5 किलोमीटर जमीन में नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.80 उत्तरी अक्षांस तथा 92.07 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप
Recent Comments
on Hello world!

