Friday, August 7, 2026
Homeदेशउप्र के संतकबीरनगर में ईडी ने ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के आवास...

उप्र के संतकबीरनगर में ईडी ने ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर मारा छापा

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीट मंडी स्थित ब्रिटेन की नागरिकता ले चुके मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित अस्थायी आवास पर भी छापा मारा गया है।

फिलहाल ईडी की टीम मीट मंडी स्थित आवास के भीतर मौजूद परिजनों से पूछताछ कर रही है। आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ती को घर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टीम घर में मौजूद मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ कर रही है, जबकि उनका बेटा तौसीफ रजा घर पर मौजूद नहीं है। हालांकि इस मामले में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। इसमें पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया है, जांच टीम अपना काम कर रही है।

मौलाना शमशुल हुदा ने वर्ष 2013 में भारतीय नागरिकता त्यागकर ब्रिटेन की नागरिकता ली थी। वर्ष 2007 से वह लंदन में रह रहा है। बावजूद इसके उसे आधिकारिक दस्तावेजों में वर्ष 2017 तक आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत दर्शाया गया। इस दौरान वेतन और पेंशन का लाभ लेने की बात भी सामने आई। जांच में कई प्रकार की अनियमितता उजागर हुईX।

मौलाना शमशुल हुदा खान पर यह भी आरोप है कि उसने खलीलाबाद में एक मदरसे का निर्माण कराकर ‘कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी’ और ‘रजा फाउंडेशन’ नाम से एनजीओ का गठन कर विदेशों से भारी मात्रा में फंड जुटाया। इस मामले में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और जांच एजेंसियां छानबीन कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments