Thursday, August 6, 2026
Homeदेशसड़क हादसों को रोकने के लिए लगाया जाए स्पीड ब्रेकर: आशुतोष द्विवेदी

सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाया जाए स्पीड ब्रेकर: आशुतोष द्विवेदी

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को उन जगहों का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए हैं।

शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शेराखार, डबरी,मेहमदपुर गढ़िया, गांधी मोड़, निबिया चौराहा, जमापुर चौराहा ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया।इस दाैरान अभय वर्मा क्षेत्राधिकारी (यातायात), अंकित कुमार अवर अभियन्ता (निर्माण खण्ड) लोक निर्माण विभाग व थानाध्यक्ष राजेपुर माैजूद रहे।

जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट पर लिंक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर,स्ट्रीट लाइट व राजमार्ग पर दोनों ओर रिपीटेड बार लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जहां स्लोव ज्यादा हैं, उसे सही कराने, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड तत्काल लगाने को कहा है। सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई के निर्देश। डीएम ने कहा कि हर हाल में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हैं, इस​के लिए जो भी आवश्यक कार्य हैं वो किए जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments