Friday, August 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात्रि क्षेत्र में लूट की घटना करने वाले 02 अभियुक्तगणों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना पर चोरी, छिनैती व लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण ओमवीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद एवं अमन पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला को पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट थाना क्षेत्र टूण्डला से पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया । अभियुक्तों से लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा करातूस 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 मोटर साइकिल, 2 मोबाइल बरामद किए है।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को थाना टूण्डला पर पीड़ित अमित पुत्र नारायण सिंह निवासी नया रसूलपुर, माता वाली गली नं 6 थाना रसूलपुर ने मोटर साइकिल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments