Friday, October 16, 2026
Homeदेशसीएमओ ने लोहिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,निर्माण तेज करने के निर्देश

सीएमओ ने लोहिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,निर्माण तेज करने के निर्देश

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने शनिवार दोपहर आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने पाया कि बिल्डिंग में अभी तक फायर सिस्टम स्थापित नहीं किया गया है, जबकि फ्लोरिंग का कार्य भी अधूरा है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि यूनिट को समय से चालू किया जा सके।

यह निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के हालिया दौरे के बाद किया गया है। मंत्री ने समीक्षा बैठक में सभी अधूरी परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए थे।

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया है और संबंधित फर्म को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फायर सिस्टम और टाइल्स का कार्य शेष है, जबकि फ्लोरिंग का काम जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होते ही अप्रैल माह में क्रिटिकल यूनिट को चालू कर दिया जाएगा, जिससे जनपद के गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

गौरतलब है कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए क्रिटिकल यूनिट का निर्माण लगभग एक वर्ष से चल रहा है। इस परियोजना को दिसंबर 2025 तक पूरा होना था, लेकिन अब इसे 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments