Thursday, October 15, 2026
Homeदेशएलिवेटेड रोड से उतरते ही अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति...

एलिवेटेड रोड से उतरते ही अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति की मौत, अन्य सड़क हादसों मे तीन की गई जान

नोएडा। उप्र के नोयडा में थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल नाले के पास एलिवेटेड रोड से उतरते ही एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार महिला और पुरुष गंभीर उसे घायल हो गए। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सदन सरकार पुत्र दुलाल सरकार उम्र 40 वर्ष ऑटो रिक्शा में एक महिला को बैठाकर अगाहपुर गांव की तरफ से एलिवेटेड रोड होते हुए फेस दो जा रहे थे। जैसे ही वह एलिवेटेड रोड से उतरे भंगेल नाले के पास उनका ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सदन सरकार तथा ऑटो में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान सदन सरकार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला उपचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास की लोगों की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रभाकर पुत्र वीरेंद्र उम्र 36 वर्ष मूल निवासी जनपद औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि ओम नारायण पुत्र नारायण शर्मा उम्र 66 वर्ष थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments