Wednesday, October 14, 2026
Homeदेशभाजपा : झांसी महानगर की कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी और युवाओं का सामंजस्य

भाजपा : झांसी महानगर की कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी और युवाओं का सामंजस्य

  • सामाजिक व जातीय समीकरण साधने का पूरा प्रयास

  • सवर्ण, पिछड़ा व दलित का सटीक गणित

झांसी। उत्तर प्रदेश मिशन विधानसभा- 2027 की तैयारियों को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर रात जिला झांसी महानगर की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के बाद जारी की गई इस सूची में सामाजिक व जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों सहित कुल 28 प्रमुख पदाधिकारियों को नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में आठ जिला उपाध्यक्ष और तीन जिला महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष में रानू देवलिया, अखिलेश गुप्ता नीलू, संजीव अग्रवाल, अभिषेक जैन, मनु सिंह गौतम, अमर सिंह कुशवाहा, ममता साहू लशकरी और कपिल बिरसनिया को शामिल किया गया है।

जिला महामंत्री में विनोद नायक, विकास कुशवाहा और अरविन्द राजपूत हैं। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए मंगल प्रसाद श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष और अंकित साहू को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

सोशल मीडिया और आईटी पर जोर

आधुनिक दौर की राजनीति को देखते हुए मीडिया सेल को भी विस्तार दिया गया है। प्रियांशु डे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि मोहित पोरवाल और शैलेन्द्र परमार को जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नई टीम के जरिए भाजपा ने पिछड़ों, दलितों और सामान्य वर्ग के बीच संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की है। इनमें 15 सवर्ण,8 पिछड़ा और 3 दलितों को समायोजित किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments