Monday, October 12, 2026
Homeदेशवृंदावन के जीवनदीप आश्रम का 24 मार्च को संघ प्रमुख करेंगे लोकार्पण

वृंदावन के जीवनदीप आश्रम का 24 मार्च को संघ प्रमुख करेंगे लोकार्पण

  • समारोह में योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं शामिल

मथुरा। वृंदावन नगर के रुक्मिणी बिहार में नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण 24 मार्च यानी मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इस समारोह में योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। संघ प्रमुख भागवत के वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सोमवार सुबह आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नगर के रुक्मिणी विहार में जीवनदीप आश्रम की स्थापना की गई है। इसका लोकार्पण करने के लिए 24 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम के लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल व मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के आने की भी संभावना है।

आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने बताया कि आश्रम का शिलान्यास संघ के सरकार्रवाह भैयाजी जोशी ने किया था। अब इसका लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत करने आ रहे हैं। चूंकि मेरा जीवन संघ से जुड़ा रहा है, तो संघ मेरा परिवार है और संघ प्रमुख परिवार के मुखिया हैं। इसलिए आश्रम का लोकार्पण भी वहीं करने आ रहे हैं। यतींद्रानंद ने बताया कि समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, भानुपुरापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिद्ंबरानंद, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री संत जीतेंद्रानंद, चंद्रपाणी महाराज, धर्मदेव महाराज, संत भैयादास, साध्वी ऋतंभरा समेत अनेक संत मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी पूरी उम्मीद है।

नगर में संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। आश्रम के लोकार्पण समारोह में आध्यात्मिक व राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारियों ने आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments