बागपत, 24 मार्च । उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में बीते दिनाें युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार काे घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने स्वीकारा कि उन चारों ने मिलकर युवक की हत्या की थी।
थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि दाहा गांव निवासी अरविंद उर्फ बिल्लू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई संजय उर्फ संजू निरपुड़ा गांव निवासी किसान सचिन के यहां रहकर खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रहा था। लगभग एक महीने से वह घर नहीं आया है।
सचिन से पूछा ताे उसने काेई जवाब नहीं दिया। आशंका है कि भाई के साथ काेई अनहाेनी हुई है।
पुलिस ने पीड़ित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सचिन और उसके तीन साथी आकाश, शुभम और अजीत को गिरफ्तार सख्ती से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को गन्ने के खेत में दफनाया गया शव बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या का इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया।
मुख्य आरोपित सचिन ने बताया कि उसने खेती-बाड़ी की देखभाल के लिए दाहा ग्राम निवासी संजय को डेढ़ माह पहले घरेलू नौकर के रूप में रखा था। चार मार्च को उन लोगों ने ट्यूबवेल पर शराब पी। संजय भी उनके साथ था। दोपहर को सचिन जब गांव से ट्यूबवेल पर पहुंचा तो उसका भैंसा नहीं मिला। उसने संजय से पूछा तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाया इस पर उसने अपने साथी आकाश, अजीत व शुभम के साथ मिलकर संजय काे मारपीटा, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में गड्ढा खुदवाकर दफना दिया था। फावड़ा व अन्य सामान पास के खेतों में फेंक दिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि संजय की हत्या के आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
बागपत में युवक की हत्या में चार आराेपित गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

