Monday, August 10, 2026
Homeदेशहरिद्वार जा रहे दो दोस्तो की सड़क हादसे में मौत, 5 घायल

हरिद्वार जा रहे दो दोस्तो की सड़क हादसे में मौत, 5 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद की काेतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर मंगलवार देर रात काे सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार स्नान के लिए जा रहे थे। वहीं, एक अन्य वाहन में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर परिजन पाेस्टमार्टम पहुंचे और पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली।

कोतवाल बृजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के नांगलाेई निवासी कपिल (24) और प्रयागराज कौशिक (25) हरियाणा नंबर की टाटा पंच कार से मंगलवार को हरिद्वार के लिए निकले थे। जैसी ही उनकी तेज रफ्तार गाड़ी मवीकलां के पास अधूरे पड़े हाईवे पर पहुंची, कार अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई। बुधवार सुबह परिजन शव लेने के लिए बागपत पहुंचे है।

कोतवाल बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में ओवरस्पीडिंग और अधूरे निर्माण को हादसे का कारण माना जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, जबकि एक अन्य वाहन में सवार पांच लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments