Thursday, June 25, 2026
Homeदेशमऊ: सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, बोलोरो चालक फरार

मऊ: सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, बोलोरो चालक फरार

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित जामडीह इलाके में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) आपस में गहरे मित्र थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घोसी स्थित एक निजी अस्पताल में अपने दोस्त को खाना पहुंचाने गए थे, जहां उसके घर में नवजात शिशु के जन्म के चलते उसकी पत्नी भर्ती थी। बुधवार की देर रात खाना पहुंचाकर लौटते समय जामडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलोरो से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलोरो वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।

उधर, जैसे ही हादसे में तीनों युवकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक हमेशा साथ रहते थे और उनकी दोस्ती पूरे इलाके में मिसाल मानी जाती थी।

एएसपी ने बताया कि एक ही बाइक पर तीनों युवक सवार थे। बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चला रहे थे और अचानक तेज रफ्तार से एक गाड़ी से टक्कर हुई और तीनों की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments