Thursday, June 25, 2026
Homeदेशअयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मन्दिरों में दर्शन प्रारम्भ,...

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मन्दिरों में दर्शन प्रारम्भ, जारी हो रहे आनलाइन पास

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में स्थि​त श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर समेत परिसर के सभी मन्दिरों, मण्डपों में सोमवार से दर्शन प्रारम्भ हो गए हैं। इन मंदिरों में दर्शन के लिए पास के माध्यम से निर्धारित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। पास प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तें भी लगायी गयी हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। इसके लिये सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

ऑनलाइन पास से मिलेगा प्रवेश

श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में निर्मित सभी 18 मंदिरों के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए शुरुआती तीन माह के परीक्षण के तौर पर कराये जाएंगे। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े गोपाल ने बताया कि आज 13 अप्रैल से प्रतिदिन 1500 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास के जरिए दर्शन कराया जा रहा है। इसमें सुगम, विशिष्ट और सामान्य दर्शन के लिए 500-500 पास निर्धारित किए गए हैं। बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर हो रहा है। श्रद्धालु सामान्य लेन से प्रवेश कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद दक्षिणी सीढ़ियों से राम परिवार के दर्शन कराए जा रहे हैं। आगे परकोटा मार्ग से शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और कुबेर नवरत्न टीला के दर्शन कर रहे हैं।

दर्शन के लिए एक परिवार के अधिकतम 5 लोगों का ही पास बनेगा। ऑनलाइन आवेदन में फोटो अनिवार्य होगी और सभी श्रद्धालुओं को आधार कार्ड साथ लाना होगा। पास 2-2 घंटे के स्लॉट में जारी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments