Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशडिवाइडर से टकराया ट्रैक्टर, युवक की मौत

डिवाइडर से टकराया ट्रैक्टर, युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम इलाके में शुक्रवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक डिवाइडर से भिड़ गया। हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान एस आर एन अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने शनिवार काे बताया कि हादसे में मृत युवक की पहचान प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़रा उमरगंज निवासी गुड्डू कुमार (33) पुत्र स्वर्गीय भाई लाल, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त कमलेश के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान शांतिपुरम के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गुड्डू कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद उनका दोस्त कमलेश बाल-बाल बच गया।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी सोना देवी, पुत्र रवि शंकर तथा एक पुत्री हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

इस संबंध में कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने बताया कि ट्रैक्टर के डिवाइडर से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments