Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशपतंग लूटते हुए 7 वर्षीय छात्र गहरे तालाब में गिरा, एनडीआरएफ, पुलिस...

पतंग लूटते हुए 7 वर्षीय छात्र गहरे तालाब में गिरा, एनडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड तलाश में जुटी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के अंदर स्थित एक पानी से भरे गहरे तालाब में 7 वर्षीय बच्चा रविवार की शाम को पतंग लूटते हुए जा गिरा। बच्चे की तलाश में देर रात से आज सुबह तक फायर ब्रिगेड, एनडीआरफ, पुलिस की टीमें लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव प्राप्त नहीं हुआ है।

पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मूल रूप से देवबंद के रहने वाले आरिफ परिवार के साथ लोनी के बुध नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह नहर रोड पर स्थित स्टेचू बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी खुशनुमा, बड़ा बेटा आतिफ 7 वर्ष, मोहम्मद कैफ और छोटी बेटी परी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह काम पर नहीं गए थे। तबीयत खराब होने की वजह से घर में ही आराम कर रहे थे। शाम को वह सोकर उठे। उन्होंने अपने बड़े बेटे आतिफ से दूकान से दूध मंगाया। आतिफ घर से दूध लेने के लिए गया। आतिफ कॉलोनी स्थित एक सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ रहा था। इसके बाद आतिफ घर नहीं लौटा।

आतिफ शाम करीब 6 बजे ट्यूशन जाता है। परिवार के लोगों को लगा की आतिफ ट्यूशन चला गया होगा। ट्यूशन के समय के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ट्यूशन सेंटर आतिफ को तलाशते हुए पहुंचे। वहां पता चला कि आतिफ ट्यूशन नहीं आया। उसके बाद परिवार के लोग आतिफ की तलाश में निकल पड़े। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे देखने लगे।

उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आतिफ शमशान घाट के अंदर तालाब की तरफ जाता हुआ नजर आया। तभी आसपास के दूसरे बच्चों ने भी बताया आतिफ पतंग लूटता हुआ तालाब की तरफ गया था। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर एनडीआरएफ,पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि देर रात से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह तक जारी है। अभी तक बच्चे का शव प्राप्त नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments