Friday, June 19, 2026
Homeदेशपिता ने दोस्त संग मिलकर की थी बेटी की हत्या, चेहरा तेजाब...

पिता ने दोस्त संग मिलकर की थी बेटी की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद उसके चेहरे काे तेजाब से जला दिया, ताकि उसकी पहचान न हाे सके। चिनहट थाना पुलिस ने सोमवार को इस घटना खुलासा करते हुए आरोपित पिता और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी दीक्षा शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि चिनहट के इमलीबाथम निवासी विजय चौबे ने 16 अप्रैल को बेटी के गायब होने की रिपोर्ट आईजीआरएस पर दी थी। अगले दिन पुलिस जांच को पहुंची और परिवार के बयान दर्ज किए। इसी बीच एक सूचना मिली कि बाराबंकी जिले में एक अज्ञात लड़की की लाश मिली हैं। उसकी हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चहेरे पर एसिड डाल दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही थी, तभी तमाम मिले जमीनी इनपुट के बाद पुलिस ने आवेदक विजय कुमार चौबे से पूछताछ कर गहनता से जांच की।

पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद शिकायकर्ता विजय कुमार चौबे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने स्वीकारा कि जिस लड़की की लाश बाराबंकी में मिली है वह उसकी बेटी की है। वह अपनी बेटी की हरकतों से परेशान था इसलिए उसकी हत्या की याेजना बनायी। घटना वाले दिन झाड़फूंक के बहाने बेटी को कार में बैठाकर राजस्थान ले जाने की बात कहकर घर से निकला। रास्ते में उसने अपने दोस्त मन्नान को भी कार में बैठाकर बाराबंकी पहुंचे। अंधेरी रात में सुनसान सड़क पाकर दोनों ने मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में तेजाब डालकर चेहरा को जला दिया ताकि पहचान न हो सके। अपराध से बचने के लिए उसने बेटी के गायब होने की आनलाइन आईजीआरएस शिकायत की थी।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि आरोपित ने ही अपने साथी के साथ मिलकर बेटी की हत्या की थी। दोनों ने पहले गला दबाया फिर गमछे से गला कस दिया। जब उसे यकीन हो गया कि उसकी बेटी मर चुकी है तो उसने तेजाब डालकर जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments