Friday, June 19, 2026
Homeदेशप्रेम प्रसंग के आरोप में युवक पर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का...

प्रेम प्रसंग के आरोप में युवक पर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास

बहराइच। उत्तर प्रदेश में कैसरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक पर प्रेम प्रसंग के कारण पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को जलाने का आरोप प्रेमिका के रिश्तेदारों पर लगा है। वहीं, युवक को आग के हवाले करने के बाद चीख पुकार सुन मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान कुमारन पुरवा के रहने वाले गणेश के रूप में हुई है। गणेश का इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे।

युवती के परिजनों के दबाव और पुलिस में शिकायत के बाद युवक उसे घर पर छोड़ गया था। हालांकि बाद में युवती ने अपना बयान बदलकर युवक पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया था। इस बात से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

आरोप है कि गणेश जब अपने घर वापस जा रहा था तो युवती के रिश्तेदार रंगीलाल ने उसे फोन कर सुलह के बहाने बुला लिया और अपने सगे साथियों के संग मिलकर गणेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग लगने के बाद युवक की चीख पुकार सुन पास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे जिन्हें देख हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने गम्भीर रूप से जख्मी युवक को जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया है, जहां गम्भीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित युवक ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। परिवार और पुलिस के दबाव के बाद युवती को घर छोड़ दिया था। लेकिन युवती ने बाद में परिजनों के दबाव में आकर अपना बयान बदल दिया।

कोतवाल राजेश शुक्ला ने बताया कि मामले की सूचना है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments