Friday, June 19, 2026
Homeदेशवाणिज्यिक और छोटे सिलेंडर की मूल्यवृद्धि के फैसले काे सरकार वापस ले...

वाणिज्यिक और छोटे सिलेंडर की मूल्यवृद्धि के फैसले काे सरकार वापस ले : माले

लखनऊ। भाकपा (माले) ने वाणिज्यिक और पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि की आलोचना की है और इसे महंगाई बढ़ाने वाला फैसला बताया है। पार्टी ने मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की है। साथ ही कहा है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत हाल ही में, ईरान युद्ध शुरु होने के बाद बढ़ाई गई थी और पेट्रोल-डीजल सहित घरेलू सिलेंडर की कीमतों में पुनः बढ़ोतरी करने का कोई भी विचाराधीन प्रस्ताव जनविरोधी है और इसे रदद् किया जाना चाहिए।

माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार का यह तर्क आश्वस्त करने वाला नहीं है कि वाणिज्यिक व छोटू सिलेंडर महंगा होने से आम आदमी प्रभावित नहीं होगा। शहरी मजदूरों, दैनिक आजीविका कमाने वालों और गरीब लोगों की बड़ी संख्या रेहड़ी पटरी, ठेले-खोमचों, सड़क किनारे खानपान की सामग्री बेचने वाले दुकानों, छोटे होटलों से भोजन व खाद्य सामग्री प्राप्त करती है। इसके अलावा ढेर सारे उत्पाद, जिनका इस्तेमाल आम घरों में होता है, उद्योगों में बनते हैं। इन सभी में वाणिज्यिक सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। छोटू सिलेंडर भी गरीब परिवार और छात्र इस्तेमाल करते हैं। इन सिलेंडर के दाम बढ़ने से ये सभी तबके प्रभावित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments