Friday, June 19, 2026
Homeदेशमीडिया शांति फैलाने वाला बनें, जंगबाज़ नहीं- के श्रीनिवास रेड्डी

मीडिया शांति फैलाने वाला बनें, जंगबाज़ नहीं- के श्रीनिवास रेड्डी

युरेशिया संवाददाता

माउंट आबू । आबूराज। हम पत्रकार शांति फैलाने वाले हैं युद्ध भड़काने वाले नहीं है। हम जंगबाज़ नहीं है। हमें सत्य को भी प्रेम के साथ प्रस्तुत करना होगा। यह उद्गार तेलंगाना मीडिया एकेडमी हैदराबाद के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी ने व्यक्त किए। श्री रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन के समापन सत्र में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की आध्यात्मिक राजधानी माउंट आबू में हम वैश्विक शांति के लिए इकट्ठा हुए हैं। हमे विश्व मे शांति स्थापना के पहले खुद में शांति स्थापित करनी होगी। प्रकाश के संवाहक बनें, शांति और प्रेम के संवाहक बनें, केवल खबरों के नहीं। यदि पत्रकार केवल पांच मिनट भी राजयोग का अभ्यास करेंगे तो पूरे विश्व मे तरंगे फैलेंगी।

ब्रह्माकुमारीज संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डेढ़ के कोने-कोने आए मॉर्डन नारद मुनियों को शुभकामनाएं देता हूँ। हमने नारद जी को नहीं देखा, लेकिन आपको उसी रूप में देखते हैं। शांति जीते जी चाहिए और मरने के बाद भी चाहिए। हर धर्म, हर भाषा, हर वर्ग को शांति चाहिए। हमारा स्वधर्म ही शांति है। शांति कुछ समय, कुछ दिन या कुछ जन्मों के लिए नहीं, सदा के लिए चाहिए। हमे भगवान ने सिखाया स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन। हमारे महान व श्रेष्ठ संकल्प से ही शांति स्थापित हो सकती है। अहिंसा की जाति या वर्ग का नहीं बल्कि मानवता का धर्म है।

विशिष्ट अतिथि अनुभव माथुर, एसोसिएट प्रोफेसर टाइम्स स्कूल ऑफ मीडिया ग्रेटर नोएडा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज बच्चों के कार्टून चैनल्स में भी हिंसा दिखाई जा रही है। बच्चों के लिए हिंसा सामान्य बात हो गयी है। मीडिया और अभिभावकों दोनों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

रुड़की से आये डिवाइन मिरर के संपादक श्रीगोपाल नारसन ने कहा ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्लेटफॉर्म्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये विश्व का अकेला विज्ञापन मुक्त मीडिया है। साथ ही विश्व शांति के लिए प्रयासरत है।

गुड़गांव से आए श्रीमत एक्सप्रेस के मुख्य सम्पादक डीडी मित्तल ने कहा की मीडिया देश का चौथा स्तम्भ है। देश में तीन स्तम्भ और हैं, लेकिन विश्व शांति की जिम्मेदारी मीडिया पर इसलिए है क्योंकि उसके पास कलम और माइक है। उसकी बात सब लोग सुनते हैं।

मीडिया विंग की उपाध्यक्ष बीके सरला दीदी ने मीडिया महासम्मेलन में तैयार सात सूत्रीय एक्शन प्लान सभा के बीच रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सकारात्मक और समाधान आधारित पत्रकारिता करने पर जोर दिया गया। सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित किया जाए। मीडियाकर्मियों का समग्र विकास पर भी जोर दिया गया। ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग द्वारा आबूराज स्थित ज्ञानसरोवर में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में 450 से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता की।

समापन सत्र की शुरुआत में बीके राघवेंद्र ने सभी अतिथियों का सुंदर शब्दों से स्वागत किया। ब्रह्माकुमारीज के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय समन्वयक बीके सविता दीदी ने सभा को प्रेरणादायक व्यक्तव्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में आये पत्रकारों, मीडिया शिक्षकों, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स का आभार वड़ोदरा से आये मीडिया विंग के सब जोनल कॉर्डिनेटर बीके नरेंद्र भाई ने माना। समापन सत्र का सफल संचालन अजमेर से पधारीं सबजोनल कॉर्डिनेटर बीके योगिनी बहन ने क़िया। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आश्रम की इंचार्ज प्रभा बहन से भेंट की प्रभा बहनने मीडिया के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि उनकी जन्मस्थली भी मेरठ ही हे उन्होंने बताया कि मेडिटेशन का मतलब प्रेम हे जैसा हम सोचते हैं वहीं वाइब्रेशन के द्वारा दुसरे लोगो को महसूस हो जाता है ।बाद में सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस‌ मौके पर ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री हरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी। राष्ट्रीय मंत्री अशोक सोम, प्रदेश मंत्री संजय त्यागी जिला अध्यक्ष संजीव तौमर, जिला उपाध्यक्ष विवेक त्यागी नोनी वरिष्ठ पत्रकार रामकिशन रघुवंशी वरिष्ठ पदाधिकारी डी सी वर्क, मुकेश रसमाना, सुनील चौहान, पारस गुप्ता, शिवकुमार शर्मा सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments