Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाठमांडू से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ९ घायल

काठमांडू से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ९ घायल

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीर्थाटन कर वापस जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ९ भारतीय नागरिक घायल हो गए। यह हादसा सोमवार आधीरात बाद 2ः10 बजे मकवानपुर जिले के इन्द्रसरोवर स्थित लामबगर के सिस्नेरी–दक्षिणकाली सड़क पर हुआ।
पुलिस के अनुसार, काठमांडू से हेटौंडा की ओर जा रही बा.प्र.०१–०३३ च ५२५८ नंबर की ईवी गाड़ी का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खानीखेत और सिस्नेरी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। गाड़ी में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें 9 भारतीय नागरिक और चालक सहित 2 नेपाली नागरिक शामिल है।
भारत के बिहार राज्य के दरभंगा निवासी 60 वर्षीय राम विनय झा, 70 वर्षीया निर्मला देवी और 55 वर्षीया अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार उनके सिर में चोट लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को सुबह भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। 56 वर्षीया प्रझा देवी के बाएं हाथ में, 52 वर्षीया रुद्रकुमारी झा के दाहिने पैर में तथा 74 वर्षीय छत्रधर चौधरी के दोनों हाथों में चोट लगी है। वहीं 67 वर्षीय हम्रानाथ झा, 66 वर्षीय अमरनाथ झा और 42 वर्षीया अनिता झा भी घायल हुए हैं।
मकवानपुर जिला पुलिस प्रवक्ता राजू प्रसाद कुर्मी के अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद काठमांडू भेजा गया है। सभी का इलाज अलका अस्पताल में चल रहा है> चालक धनुषा के लक्ष्मीनिया निवासी करीब 30 वर्षीय पिन्टू सिंह हिरासत में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments