Friday, June 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेवफाई के चलते प्रेमी ने की किन्नर की हत्या, आरोपित की तलाश...

बेवफाई के चलते प्रेमी ने की किन्नर की हत्या, आरोपित की तलाश में पुलिस

नोएडा। नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुई किन्नर की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि किन्नर की बेवफाई के चलते उसके प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने रविवार रात को पुलिस को सूचना दी की उनके मकान में रहने वाले किन्नर की हत्या हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी है। पड़ोसियों से पता चला कि चांदनी के साथ मानव उर्फ अभिषेक रहता था। दोनों एक दूसरे को प्रेम करते थे। जांच में यह पता चला है कि चांदनी के किसी और व्यक्ति से भी संबंध बन गए थे। इस बात को लेकर अभिषेक और उसके बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। घटना वाले दिन अभिषेक शराब पीकर घर आया और उसने चांदनी के साथ मारपीट की। उसने चांदनी के सिर को दीवार में मारा, जिसकी वजह से उसके सिर में चोट लगी और ज्यादा रक्तस्राव होने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments