Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलेट फिसलने से नीचे दबा युवक, मौत

बुलेट फिसलने से नीचे दबा युवक, मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर में नाेएडा अंतर्गत थाना दादरी क्षेत्र के विसाहढा रोड पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में बुलेट के नीचे लहूलुहान अवस्था में साेमवार काे दबा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दादरी थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास एक व्यक्ति बुलेट गाड़ी के नीचे दबा पड़ा है। पुलिस जब माैके पर पहुंची और जांच की तो पता चला युवक की माैत हाे चुकी है। मृतक की पहचान गौरव (28) निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है की बुलेट के मोटरसाइकिल फिसलने के कारण वह उसके नीचे दब गया और चाेट लगने व बुलेट के भारी भरकम वजन के चलते उसकी मौत हो गई। बुलेट के साइलेंसर से वह झुलस भी गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments