Thursday, June 18, 2026
Homeदेशनगर पंचायत संविदा कर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला

नगर पंचायत संविदा कर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत डाला में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत एक कर्मचारी का उसके घर के किचन में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया।

चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने मंगलवार को बताया की देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की नई बस्ती में एक युवक का शव उसके घर में ही किचन में फांसी के फंदे से लटक रहा है।

सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ कर अंदर गयी और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान नयी बस्ती निवासी 35 वर्षीय गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है। यह नगर पंचायत डाला में संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments