Thursday, June 18, 2026
Homeदेशकैंटर में लगी आग की चपेट में आकर प्लास्टिक गोदाम जलकर खाक

कैंटर में लगी आग की चपेट में आकर प्लास्टिक गोदाम जलकर खाक

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में शहर नजीबाबाद के कबाड़ी मार्केट, पालोमल कॉलोनी में शनिवार सवेरे शॉर्ट सर्किट के कारण एक कैंटर गाड़ी पर विद्युत तार गिर गया। इससे कैंटर में आग लग गई। आग बढ़ते हुए एक प्लास्टिक के गोदाम तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से प्लास्टिक का सामान और टायर जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और चौकी पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस घटना में असलम के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं, रफीक अहमद की गाड़ी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई और तस्लीम की पिकअप गाड़ी भी आग में जल गई।

सुबह लगभग 7 बजे साहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ शंभूनाथ को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया। मंसूरी ने प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने के लिए फॉर्म-44 भरवाने की प्रक्रिया भी शुरू कराई।

इस दौरान मौके पर खुर्शीद मंसूरी ने आम जनता से अपील की कि वे विद्युत तारों के नीचे किसी प्रकार का सामान न रखें और ट्रांसफार्मरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्युत लोड सामान्य क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक चल रहा है, जिसके कारण ऐसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने सभी से सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments