Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशलखनऊ की दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

लखनऊ की दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हरदोई रोड स्थित शिफा हॉस्पिटल के सामने एक ट्रक और मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना में घायल ट्रक गोण्डा जिले के तबेपुर निवासी अमृतलाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रयागराज के महारजपुर निवासी विपुल कुमार द्विवेदी घायल हैं। विपुल का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी तरह तालकटोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पं. दीन दयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज के पास, ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम में एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य संकलित किया। पुलिस ने मृतक की पहचान गोण्डा जिले के ग्राम कुमेदानी निवासी सुभाष कनौजिया उर्फ मिन्कू (22) के रूप में की। वह वर्तमान में हैदर कैनाल, पं० दीन दयाल उपाध्याय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, ई-ब्लॉक, राजाजीपुरम के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कारित करने वाले डीसीएम वाहन एवं उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments