Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशभारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच में मुरादाबाद के क्रिकेटर...

भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच में मुरादाबाद के क्रिकेटर शिवांग का नेट बॉलर के रूप में चयन

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा टेस्ट मैच

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के क्रिकेटर शिवांग कुमार का टीम इंडिया कैंप में चयन होने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवांग को भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए नेट बॉलर के रूप में चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह है।

शिवांग कुमार ने इसी साल आईपीएल में हैदराबाद की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। टीम इंडिया कैंप में चयन की खबर मिलते ही परिवार और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में जश्न का माहौल बन गया। शिवांग के पिता प्रवीण कुमार ने इसे बेटे की मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम बताया।

वहीं एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने बुधवार को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों ने शिवांग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्रिकेट कोच मिर्जा दानिश आलम ने कहा कि शिवांग ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं की नजर उन पर गई। टीम इंडिया कैंप में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव का क्षण होता है।

शिवांग कुमार ने बताया कि भारत अफगानिस्तान टेस्ट के लिए नेट बॉलर के रूप में चयन किया गया है। इसके लिए में बुधवार को चंडीगढ़ आ गया हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments