Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशपुलिस मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो बदमाश घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर स्थित थाना सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपित के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पन्त ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि लूट के मामले में वांछित दो आरोपित मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से कैंट क्षेत्र में मछली मार्केट से पुवायां की तरफ जा रहा है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त की टीम ने चांदमारी बट की तरफ जाने वाले रास्ते पर चैकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे दो आरोपितों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार आरोपितो ने अपनी मोटरसाइकिल मोड़ दी और भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने आरोपित का पीछा शरू कर दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर निवासी अकरम अली और उसका साथी रफीक के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया।

आरोपितों के कब्जे से पुलिस को अवैध हथियार, कारतूस, एक बाइक और कुछ नकदी बरामद हुई है।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि बीते, 25 मई को सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजक निवासी लक्ष्मी शुक्ला बाबा विश्वनाथ मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर जा रही थी। जैसे ही वो घर के करीब पहुंची तभी आरोपित ने उनकी सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिया और कुछ दूर खड़े मोटरसाइकिल सवार अपने दूसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments