Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशआयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर...

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर आयुष मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से आयोजित होने वाली आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट (भेषजिक) भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी परीक्षा कार्यक्रम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने गुरूवार को लखनऊ में आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि कोर्ट में हमारी जीत हुई है। कोर्ट से झंडी मिल चुकी है फिर भी सरकार देरी कर रही है। अभ्यर्थी योगी बाबा न्याय दो न्याय दो का नारा लगा रहे थे। उनका कहना है कि रोजगार हमारा अधिकार है। भर्ती प्रक्रिया पूरी करो। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करो।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर इको गार्डेन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के लगभग 60 प्रतिशत पद खाली हैं। सरकार की ओर से 1002 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जबकि कुल स्वीकृत पद 2100 हैं। इतने बड़े पैमाने पर पद खाली होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments