Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशसफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत , दो बच्चे घायल

सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत , दो बच्चे घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोजीपुर निवासी कुलदीप सिंह (40) नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारी थे। वह अपने बच्चों तुषार (5) और कृष्ण कुमार (8) को लेकर अपनी ससुराल कसोर गांव से बिजनौर लौट रहे थे, तभी मुंढाला पुल के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौत हो गई है, जबकि बच्चे घायल हाे गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के ​लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही नगर पालिका के कई कर्मचारी और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments