Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशपुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल

नोएडा। थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की चलाई गई गोली उसके पैर में जा लगी है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे जब रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए वहां से भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की चलाई गई गोली राजेंद्र उर्फ लल्लू उर्फ लालू के पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी हुई सोने की चेन और विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। इसका एक साथी मौके से भाग गया है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments