Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशशराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां...

शराब के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, पटक-पटक कर की हत्या

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने विवाद के दौरान मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गुरेह निवासी पप्पू वर्मा (पुत्र मुनुवा) रविवार शाम शराब के नशे में घर पहुँचा। घर आते ही उसने अपनी मां रामरति से शराब पीने के लिए और पैसों की मांग की। जब मां ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

इसी दौरान, मौके पर मौजूद आरोपी की बहन ने जब बीच-बचाव कर भाई को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी उस पर आग-बबूला हो गया और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। मां ने जब बेटे को अपनी बहन के साथ गाली-गलौज करने से रोका, तो वह आपा खो बैठा।

गुस्से में भरे पप्पू ने अपनी बुजुर्ग मां को उठाया और जमीन पर जोर से पटक दिया। दुर्भाग्यवश, गिरते समय मां का सिर पास ही रखे किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक ने शराब के पैसे के विवाद में अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments