Sunday, June 14, 2026
Homeदेशलखनऊ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह नकली नोट बाजार में चलाकर अपना जीवन यापन करता था।

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानन्द मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान कानपुर देहात के ग्राम दरगवां निवासी सुमित यादव उर्फ मोनू के रूप में हुई, जाे ट्रांसपोर्ट का काम करता था। कुछ दिनों से वह अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नोट तैयार कर मार्केट में असली नोट से बदल कर चलाता था। उसे से अपना और परिवार का जीवन यापन करता था। शुक्रवार देर रात पुलिस वांछित अपराधी की तलाश में भिठौली तिराहे पर में मौजूद थी।

इसी दाैरान पुलिस को सूचना मिली कि जाली नोटों से संबन्धित जिस अभियुक्त की तलाश पुलिस को है, वह इस समय आईआईएम तिराहे के पास दुबग्गा की ओर जाने वाली रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में उसके बारे में जब पुलिस को पता चला तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ पहले भी अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments