Sunday, August 9, 2026
Homeदेशनोएडा : पांच लोगों से ठगी, साइबर क्राइम पुलिस कर रही जांच

नोएडा : पांच लोगों से ठगी, साइबर क्राइम पुलिस कर रही जांच

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उनके खातों से एक करोड़ 62 लाख 77 हजार 139 रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर घटनाओं की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने शनिवार को बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक सनी कुमार मलिक ने जानकारी दी कि दिग्विजय सिंघल (४४) निवासी गौतमबुद्ध नगर ने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनके साथ 27 लाख 87 हजार 750 रूपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक के अनुसार, इस मामले की जांच पूर्व में देवेंद्र कुमार द्वारा की गई। उनके प्रमोशन होने के बाद जांच उनके पास आई। जांच में यह पाया गया की पीड़ित के साथ ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मोबाइल फोन बंद जा रहा है, इस वजह से उप निरीक्षक द्वारा बीती रात को इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सनी कुमार मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिंदु शर्मा पत्नी क्रिस्टोफर निवासी सेक्टर 92 ने साइबर क्राइम के एनसीआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट और मुनाफा का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनसे 42 लाख 13 हजार 714 रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच में पाया गया कि महिला के साथ साइबर ठगी हुई है। डीसीपी ने बताया कि उपनिरीक्षक की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि इसी तरह रिटायर्ड अधिकारी संजय शर्मा पुत्र एसपी शर्मा निवासी सेक्टर 120 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 मई को उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया। कुछ देर तक उन्होंने बात की। उसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। पीड़ित के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया था। इसके बाद उनके खाते से 9 लाख 51 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीती रात ही महिला रश्मि सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक से धोखाधड़ी करके बिना उनकी अनुमति के 8 लाख 24 हजार 675 रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित के अनुसार, यह घटना 22 जून की है। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि बीती रात को अरशद खान निवासी सेक्टर 8 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सेक्टर 8 में ही पेपर पैकेजिंग की कंपनी है। पीड़ित के अनुसार, उनकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी करके अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर को हैक कर लिया और उनके बैंक डाटा हासिल कर खाते से ऑनलाइन 75 लाख रुपये की रकम निकाल ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments