Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedपांच महीने से खुला घूम रहा दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी, पीड़िता...

पांच महीने से खुला घूम रहा दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी, पीड़िता ने लगाया धमकी देने का आरोप


युरेशिया संवाददाता

मेरठ। लोहिया नगर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि पांच महीने बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, आरोपी और उसका परिवार किशोरी के परिवार पर समझौते का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे हैं।
लोहिया नगर क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले घर जाते समय बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास से बाइक सवार दो युवक उसे जबरदस्ती जंगल में उठाकर ले गए। जहां दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग निकली। थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान एक दिन किशोरी ने अपने मोहल्ले में एक आरोपी को घूमते देखा तो शोर मचा दिया। लेकिन, वहां भी आरोपी के परिचितों ने उसे मौके से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी और उसका परिवार पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर उन्हें तरह-तरह की धमकी दी जा रही हैं। अधिकारियों ने मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments