Thursday, August 6, 2026
Homeदेशमल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 मे स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 29 निवासी मोहित तलवार की पत्नी सीतू तलवार (50) ने बीती रात को सेक्टर 18 स्थित हाई राइज मल्टीलेवल कार पार्किंग से कूदकर आत्महत्या कर लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिनों से अवसाद में थी। वह इससे पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments