Monday, October 12, 2026
Homeदेशफर्रुखाबाद में कच्ची दीवार गिरने से युवती की मौत,कई परिजन मलवे में...

फर्रुखाबाद में कच्ची दीवार गिरने से युवती की मौत,कई परिजन मलवे में दब कर घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना व नगर के मोहल्ला चांदनी में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से परिवार के कई सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में 22 वर्षीय युवती ज्योति की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में मातम छा गया।

नगर पंचायत नवाबगंज के मोहल्ला चांदनी निवासी नरेश चंद का परिवार कच्चे मकान में रह रहा था। मंगलवार तड़के परिवार के कुछ लोग मकान के अंदर और कुछ बाहर पड़ी पन्नी के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार और मलबे की चपेट में उपनेश, उसकी पुत्री किट्टू, मुन्नी देवी, मोनी और ज्योति समेत परिवार के कई सदस्य दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अभिषेक, गौतम, अवनीश, सुखदेव, दीपू, सेवाराम और आनंद समेत स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल ज्योति को परिजन आनन-फानन में ई-रिक्शा से नवाबगंज के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई उपनेश ने बताया कि परिवार के लोग रात में कच्चे मकान के बाहर पड़ी पन्नी के नीचे सो रहे थे। सुबह अचानक दीवार गिर गई और सभी लोग मलबे की चपेट में आ गए। परिजनों के अनुसार 22 वर्षीय ज्योति अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता नरेश चंद और मां मुन्नी देवी भाई उपनेश, सुखवीर और दीपक बहन पूजा का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्ट मार्टम हर हाल में कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments