नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के दादरी रोड पर मूर्छित अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर- 39 के थाना प्रभारी ने बताया कि दादरी रोड पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पुलिस को मिले थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

