Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी पहुंचे लखनऊ, एअरपोर्ट पर सुनी मन...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी पहुंचे लखनऊ, एअरपोर्ट पर सुनी मन की बात

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी रविवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ हरीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। एअरपोर्ट पर उनके साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और विवेक मौर्य समेत कई नेताओं ने मन की बात को सुना। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह भव्य स्वागतभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के दायित्व के पश्चात उनके प्रथम लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई है। पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट के बाहर निकलने पर हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत श्री द्विवेदी जी एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments