नोएडा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षत को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में 5 लाख रुपये के निजी में मुचलका पर पाबंद करने का नोटिस जारी करने वाले उप निरीक्षक शिवा पांडे को निलंबित कर दिया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके अलावा कोतवाली प्रभारी ईकोटेक प्रथम अरविंद कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा तीन के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
चार सितंबर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की ओर से छात्र को नोटिस जारी किया गया था। इसमें 6 माह तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 हजार रुपये के निजी बंध पत्र के साथ पाबंद किए जाने का कारण बताने को कहा गया था। सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तारीख तय की गई थी। सोशल मीडिया पर नोटिस सामने आने के बाद मामला विवादों में आ गया। पुलिस ने 5 सितंबर को ही नोटिस वापस ले लिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत की सख्ती के बाद अब पुलिस ने मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के पीछे पुलिस की रिपोर्ट मुख्य आधार बनी थी।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्र को नोटिस देने वाला दारोगा निलंबित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!

