Wednesday, June 17, 2026
Homeदेशविभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत

विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत

नोएडा। कोहरे के चलते नोएडा के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई । घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आज सुबह को श्रीमती काजल राठौर पत्नी नारायण सिंह मूल निवासी जनपद एटा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति पारस सोसायटी सेक्टर 168 में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। महिला के अनुसार बीती रात को उनके पति अपनी ड्यूटी समाप्त करके नोएडा एक्सप्रेसवे को पैदल पार करके सेक्टर 141 स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन चालक ने एडवांट बिल्डिंग के पास तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार इस घटना में उनके पति की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को रूपाली पुरोहित नामक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई राहुल पुरोहित उम्र 31 वर्ष अपनी स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 63 से दिल्ली जा रहा था, तभी सेक्टर 62 के पास एक छोटा हाथी चालक ने अपना वाहन सड़क के बीचों बीच अचानक खड़ा कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसके भाई की स्कूटी छोटा हाथी से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को अशोक कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा विवेक कुमार शर्मा एक ट्रक पर क्लीनर काम करता था। वह ट्रक लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था। सलारपुर अंडरपास के पास उनके ट्रक का डाला अचानक खुल गया। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा ट्रक का डाला बंद करने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच एक अज्ञात ट्रक चालक में उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को मुकेश कुमार पुत्र सत्यदेव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करही कि वह जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनके बड़े भाई उदयवीर 31 दिसंबर की रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर 2 जनवरी को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments