Wednesday, June 17, 2026
Homeदेशजौनपुर: बसपा कार्यालय में मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती

जौनपुर: बसपा कार्यालय में मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती

जौनपुर। देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यालय में मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने महिलाओं के लिए देश का पहला विद्यालय स्थापित कर शिक्षा के द्वार खोले थे। सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आज के समाज की महिलाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर खुद को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष संग्राम भारती ने की। इस दौरान जिला महासचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा, जिला सचिव चंद्रेश भारती, विधानसभा प्रभारी भजनलाल माली, विधानसभा अध्यक्ष सदर अजय गौतम, सोनू बौद्ध, इरफान अहमद, बुटाई राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments