Wednesday, June 17, 2026
Homeदेशआठ वोट से जीती बाजी हारे अरविंद राय, अध्यक्ष बने विनोद शुक्ला

आठ वोट से जीती बाजी हारे अरविंद राय, अध्यक्ष बने विनोद शुक्ला

वाराणसी। द बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार राय जीती हुई बाजी हार गए। अंतिम चक्र की गिनती के बाद विनोद कुमार शुक्ला ने अरविंद को आठ वोट से हरा दिया। देर रात तक हुई मतगणना में चौंकाने वाला नतीजा आया।

मतगणना में शुरू से बढ़त बनाए हुए अरविंद कुमार राय अंतिम के राउंड में पीछे हुए और उन्हें 1138 वोट मिले। वहीं द बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विनोद कुमार राय को 1146 वोट मिले। अरविंद कुमार राय को जीत की दहलीज पर कदम रखकर हार का मुंह देखना पड़ा।

वरिष्ठ समिति वर्ष 26- 27 के चेयरमैन एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने बताया कि द बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विनोद कुमार शुक्ला ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 1496 वोट पाकर शशांक शेखर त्रिपाठी और महामंत्री पद पर 1119 वोट पाकर सुधांशु मिश्रा ने विजय प्राप्त किया है।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधे लाल श्रीवास्तव ने द सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम के संबंध में बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026 में आए रिजल्ट में अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम एवं महामंत्री पद पर आशीष सिंह ने विजय हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार यादव गुड्डू, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार मौर्य, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर सीता, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन व पुस्तकालय) पद पर मनोज कुमार शुक्ल तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर आनन्द प्रकाश उपाध्याय निर्वाचित हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments