लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को नई दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
ब्रजेश पाठक ने कुशल संगठन शिल्पी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उनका मार्गदर्शन लिया।
इसके अलावा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से भी मुलाकात की और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री पाठक ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष से भेंट कर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। दिल्ली दौरे की जानकारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए दी।

