Monday, August 3, 2026
Homeदेशअंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सीधी भर्ती के लिए...

अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सीधी भर्ती के लिए आठ अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले उप्र के जनपद गौतमबुद्धनगर जिले के खिलाड़ी सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अंतर्गत आठ अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चिह्नित किए गए विभागों में खेल कोटे से नौकरी मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़. परवेज अली ने आज बताया कि जिन खिलाड़ियों ने एक सितंबर 2020 अथवा उसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया है। उन खिलाड़ियों की नियुक्ति सीधी भर्ती नियमावली-2022 के अंतर्गत चिह्नित विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी आगामी आठ अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत जानकारी खेल विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upsports-gov-in/sportsdirectorate तथा खेल साथी पोर्टल https://khelsathi-in/ पर उपलब्ध है। जहां से आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments