Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशअखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद...

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा है। असली पीडीए तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में यकीन करती है।

उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि सपा अब पूरी तरह मोतियाबिंद का शिकार हो चुकी है। उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिखाई नहीं देते जो न केवल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों के दिलों में बसते हैं। इसका कारण यह है कि जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की चाशनी में लिपटे उनके कथित समाजवाद ने समाजवाद के नाम पर ‘लठैतवादियों’ की फ़ौज खड़ी कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments