Saturday, August 8, 2026
Homeदेशअयोध्या पहुंची राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया

अयोध्या पहुंची राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को वशिष्ट कुंड वार्ड स्थित ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के निकट नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और स्थानीय महिलाओं से भी बातचीत की। उन्हाेने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में आंगनबाड़ी केंद्रों की कमी को देखते हुए नए केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।

वशिष्ट कुंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण मिलेगा। वार्ड में 10 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments