Friday, June 19, 2026
Homeदेशआबकारी ने नोएडा में पंजाब से बिहार जा रही 60 लाख की...

आबकारी ने नोएडा में पंजाब से बिहार जा रही 60 लाख की शराब पकड़ी

नोएडा। नाेएडा में आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार तड़के पंजाब से तस्करी करके बिहार प्रांत में बेचने के लिए ले जाई जा रही करीब 60 लाख रुपये कीमत की 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। गैंग में शामिल के लोग काफी दिनों से अवैध रूप से शराब तस्करी में संलिप्त हैं।

आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज तड़के एक सूचना के आधार पर मेरठ की आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम और जनपद गौतम बुध नगर की आबकारी टीम ने एक संयुक्त अभियान के तहत लोहारली टोल के पास से एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। इसमें थर्मोकोल की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी गई 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने जब ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब बिहार प्रांत में बेचने के लिए पंजाब से लाई गयी है। बिहार प्रांत में मदिरा बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। इस बात का फायदा उठाकर शराब माफिया सस्ती दर में पंजाब से शराब खरीद कर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। ट्रक मालिक और ड्राइवर एक सुनियोजित तरीके से शराब तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ये लोग कुछ दूर तक ट्रक चलाने के बाद उसे खड़ा कर देते हैं, फिर दूसरा ड्राइवर आता है जो उस ट्रक को लेकर आगे जाता है।

इसी तरह से पंजाब से बिहार पहुंचने तक कई बार ट्रक चालक और वाहन भी बदल जाते हैं ताकि गिरफ्त में ना आए। उन्होंने बताया की जानकारी में यह भी आया है कि तस्करी के शराब को ढोरहे वाहनों के आगे पीछे लोग चलते हैं ताकि आगे हो रही चेकिंग के बारे में ड्राइवर को सूचित कर सके । अगर कहीं चेकिंग हो रही होती तो वाहनों को रोक दिया जाता है, या किसी अन्य रास्ते से निकाल लिया जाता है। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments