Wednesday, June 24, 2026
Homeदेशउत्तर प्रदेश की आबादी और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बीसीसीआई...

उत्तर प्रदेश की आबादी और खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बीसीसीआई बनाए चार टीमें: मोहसिन रजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रज़ा ने शनिवार को दिए अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की विशाल जनसंख्या वाला राज्य है। यदि इसे एक देश माना जाए, तो यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा मुल्क होगा, फिर भी यहां केवल एक मुख्य टीम है। आबादी के लिहाज से खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलने के लिए कई टीमों का होना आवश्यक बताया। वहीं एक टीम होने को सीमित अवसर वाला।

मोहसिन रज़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार नई टीमों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए रणजी ट्रॉफी सहित सभी आयु वर्गों (अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23) में उत्तर प्रदेश की कम से कम चार टीमें होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मांग का मुख्य उद्देश्य उन ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच देना है जो दिन-रात पसीना बहाते हैं उनमें प्रतिभाएं बहुत हैं, लेकिन सीमित अवसरों के कारण उच्च स्तर, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) या टीम इंडिया तक नहीं पहुँच पाते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रतिभा का पलायन रोकने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाया जाना आवश्यक है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को अन्य राज्यों या संस्थानों से खेलने के बजाए अपने ही प्रदेश से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मोहसिन रजा ने कहा कि खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए कई टीमें बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई से माँग की गई है कि उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, विशाल जनसंख्या और भरी मात्रा में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए ‘सहानुभूतिपूर्वक’ निर्णय लें ताकि युवाओं का भविष्य संवर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments